दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, पहले नंबर पर ऐमजॉन के संस्थापक बेजोस
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में जेफ बेजोस हालांकि, इस बार भी पहले स्थान पर काबिज रहे हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ऐमजॉन के संस्थापक, 55 वर्षीय जेफ बेजोस इस सूची में पहले स्थान पर बरकरार हैं। उनके बाद बिल गेट्स और वारेन बफेट का स्थान है। बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई।
61 वर्षीय मुकेश अंबानी की संपत्ति 2018 में 40.1 अरब डॉलर थी जो कि बढ़कर 50 अरब डालर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों में पिछले साल वह 19 वें स्थान पर थे और इस साल वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, उनके भाई अनिल अंबानी इस सूची में कहीं नीचे 1349वें स्थान पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App