MosqueMeToo कैंपेन: हज के दौरान होता है यौन शोषण, महिला ने लिखी आपबीती
MosqueMeToo कैंपेन पर सबसे पहले लेखिका और पत्रकार मॉना ट्हावी ने यौन शोषण से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है।

MeToo कैंपेन को आज हर कोई जानता है। जहां दुनियाभर की महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब MosqueMeToo का कैंपेन तेजी से वायरल हो रहा है। जहां मुस्लिम महिलाओं समेत दुनिया के हर धर्म की महिलाएं यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभवों को बताती हैं।
A Muslim woman emailed me after she read my thread about being sexually assaulted at Haj to share her mother’s experience with sexual assault at Haj. She sent me a poem that broke all the pieces I though I had stitched together. I was crying as I replied to her.
— Mona Eltahawy (@monaeltahawy) February 9, 2018
जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले लेखिका और पत्रकार मॉना ट्हावी ने यौन शोषण से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि साल 2013 में हज के दौरान उनके साथ हुई यौन शोषण की घटना हो चुकी है।
उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि एक मुस्लिम महिला ने मेरी घटना पढ़ने के बाद उनकी मां के साथ हुआ यौन शोषण का अनुभव मुझे बताया। उन्होंने मुझे कविता भी भेजी। उन्हें जवाब देते वक्त मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाई।
ये भी पढ़ें - बरेली: बीजेपी नेता और कांस्टेबल के बीच मारपीट, सामने आया ये सीसीटीवी वीडियो
बता दें कि इस हैशटैग को 24 घंटे के अंदर 2000 बार ट्वीट कर चुके हैं और दुनियाभर की महिलाएं अपने अनुभव को यहां बता रही है। बता दें, फारसी ट्विटर पर ये अभियान टॉप 10 ट्रेंड में आ गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App