साल 2016 में अत्यधिक शराब पीने से 30 लाख से अधिक लोगों की मौतः संयुक्त राष्ट्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि 2016 में अत्यधिक शराब पीने से 30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर पुरुष थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2018 5:56 AM GMT
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि 2016 में अत्यधिक शराब पीने से 30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर पुरुष थे।
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने एक नई रिपोर्ट में कहा कि करीब 23.7 करोड़ पुरुष और 4.6 करोड़ महिलाओं ने शराब संबंधी परेशानियों का सामना किया। इनमें सबसे ज्यादा मामले यूरोप और अमेरिका में देखे गए।
शराब से संबंधित करीब एक तिहाई मौतें चोट लगने के कारण होती हैं जिसमें कार दुर्घटना और खुद को नुकसान पहुंचाना शामिल है। जबकि पांच में से एक मौत पाचन रोग या दिल की बीमारियों के कारण होती है।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेंड्रोस एडहनम घीब्रीयेसस ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग,उनके परिवार और समुदाय हिंसा, चोट, मानसिक रोग और कैंसर तथा स्ट्रोक जैसी बीमारियों के जरिए शराब के हानिकारक इस्तेमाल के परिणाम भुगतते हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story