कैबिनेट फेरबदल: पीएम मोदी ने किस मंत्री को दिया कौन सा विभाग, ये है पूरी लिस्ट
मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमन को रक्षा मंत्रालय मिला है।

2019 के चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर आज मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार हो गया है। 9 नए मंत्रियों ने शपथ ली सभी को राज्यमंत्री बनाया गया है। कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली है और 4 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। इसके अलावा 10 मंत्रियों के विभाग बदले जाने की खबर है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन, मुख्तार अब्बास नक्वी और धर्मेंद्र प्रसाद को कैबिनेट में शामिल किया गया।
आइए जानतें हैं किसको कौन सा विभाग मिला
इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दिखाया दमखम, किया परमाणु बम परीक्षण
कैबिनेट मंत्री
1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय
2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय
3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय
4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय
6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय
8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
9. अरुण जेटली- वित्त मंत्रालय
राज्यमंत्री
1. शिव प्रताप शुक्ला - वित्त राज्यमंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री
5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय
9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App