महाराष्ट्र: MNS के कार्यकर्ताओँ ने फिर से उत्तर भारतीयों को जमकर पीटा
एमएनएस कार्यकर्ता ने कहा मराठी किसान को है ठेला लगाने का हक।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओँ ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ अभियान चलाना शुरु कर दिया है। बता दें कि अगले साल बीएमसी के चुनाव होने है। गौरतलब है कि घाटकोपर में एक फलवाले को एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा पीटा गया और उसका फलो से भरा ठेला भी पलट दिया गया।
मराठी किसान को फल का ठेला लगाने का हक
जानकारी के मुताबिक, एमएनएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि फल का ठेला लगाने का हक सिर्फ मराठी किसान को ही है। गौरतलब है कि अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव को मध्यनजर रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। दरअसल सस्ती लोकप्रियता और वोट बैंक बढ़ाने के चलते ही ऐसा किया जा रहा है। महाराष्ट्र में चुनावों के दौर में उत्तर भारतीयों को हमेशा निशाना बनाया जाता रहा है।
पुलिस ने की शिकायत दर्ज
मिड-डे की खबर के मुताबिक, मीडिया में मामला सामने आने पर पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि मनसे के कार्यकर्ताओं ने फल वाले को बुरी तरह पीटकर खुद को ताकतवर पेश करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि मराठी किसानों की आड़ में उत्तर भारतीय फल वाले को निशाना बनाया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story