चीन और मंगोलिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शंघाई सहयोग संगठन में लेंगी हिस्सा
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज चीन और मंगोलिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। सुषमा स्वराज चीन की विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर चीन जा रही हैं।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज चीन और मंगोलिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। सुषमा स्वराज चीन की विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर चीन जा रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः पीएम ने जर्मन चांसलर से बर्लिन में की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा
इस विदेश यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज 4 दिन चीन में और 2 दिन मंगोलिया का दौरा करेंगी। सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के अलावा चीन की राजकीय यात्रा करेंगी। माना जा रहा है कि इस यात्रा से चीन-भारत के बीच राजनीतिक विश्वास और रिश्ते मजबूत होंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सुषमा चार दिवसीय दौरे पर 21 अप्रैल चीन पहुंचेगी और 22 अप्रैल को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में सुषमा और वांग यी 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के कारण दोनों देशों के बीच आए तनाव को दूर करने के लिए चर्चा करेंगे।
सुषमा स्वराज 24 अप्रैल को शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्री स्तर की बैठक में हिस्सा लेंगी। वह चीनी हिंदी शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों से भी मिलेंगी।
ये है संगठन देश
शंघाई सहयोग संघठन के सदस्य देश चीन, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं। भारत और पाकिस्तान इस संगठन में पिछले साल ही शामिल हुए हैं।
पेइचिंग में होगा सम्मेलन
भारत-पाकिस्तान के शामिल होने के बाद यह विदेश मंत्रियों की पहली बैठक है। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की विदेश मंत्री परिषद का सम्मेलन 24 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App