अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहाः उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए जाएं कड़े आर्थिक प्रतिबंध
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने आज संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की कि उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 7:00 AM GMT
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने आज संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की कि उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं और किम जोंग उन पर दबाव बनाया जाए ताकि प्योंगयांग परमाणु कार्यक्रम खत्म करे।
अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र में अपने को ‘‘अलग-थलग' किए जाने के दर्जे को खत्म कर सकता है लेकिन ‘‘ वहां तक पहुंचने के लिए हमें पुरजोर प्रतिबंध लगाने होंगे।'
सुरक्षा परिषद के साथ बैठक के बाद पॉम्पियो संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story