मिशेल ओबामा की अंतिम स्पीच से भावुक हुआ अमेरिका
20 जनवरी को राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Jan 2017 12:00 AM GMT
वाशिंगटन. अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा की आंखें विदाई संदेश देते समय नम हो गईं. विदाई संदेश देते हुए वे रो पड़ी कल यानी शुक्रवार को वे अपने आधिकारिक भाषण में विदाई संदेश दे रही थीं। वहां मौजूद ज्यादातर लोग मिशेल की आंखों में आंसू देखकर भावुक हो गए।
.jpg)
इस अवसर पर मिशेल ने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी पहचान है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे डरे ना और अपना लक्ष्य साफ रखें, मेहनत और दृढ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आपको मजबूत बनाने का सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया।
.jpg)
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आप डरिए मत। युवा लोग, आप मुझे सुन रहे हैं ना। आप डरिए मत, अपना फोकस साफ रखिए। दृढ़ता बनाए रखिए। अपने आपको बेहतर शिक्षा देकर खुद को मजबूत बनाइए। फिर बाहर निकलकर अपनी शिक्षा का इस्तेमाल इस देश को अपने सपनाेें का देश बनाने में किजिए। उन्होंने युवाओं का आह्वा्न किया और कहा कि वह दूसरों के लिए उदाहरण बनें और अपने अंदर से डर को निकाल फेंकें।
"Being your First Lady has been the greatest honor of my life, and I hope I made you proud." —The First Lady https://t.co/8INNaOIdt1
— The First Lady (@FLOTUS) January 6, 2017
गौरतलब है कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। 20 जनवरी 2009 को जब पहली बार ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी को संभाला, तो वह अमेरिका के लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक पल बन गया। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story