ओबामा को मिशेल ने लिखा ये मैसेज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बराक ओबामा वर्ष 2009 से 2017 तक दो कार्यकालों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की शादी की 25वीं सालगिरह पर अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने बराक ओबामा को प्यारा सा संदेश देते हुए उन्हें ‘आई लव यू' बोला है।
Happy 25th anniversary @barackobama. A quarter of a century later, you're still my best friend & the most extraordinary man I know. I 💕 you. pic.twitter.com/y0nevQmatB
— Michelle Obama (@MichelleObama) October 3, 2017
मिशेल ने ट्वीट किया, 'शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक हो बराक ओबामा। एक चौथाई सदी गुजरने के बाद भी, आप मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं। मेरे लिए आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं। आई लव यू।'
मिशेल के इस ट्वीट को लाखों की संख्या में लोगों ने पसंद और रीट्वीट किया है। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा इस वर्ष अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं।
ओबामा की पर्सनल लाइफ
ओबामा की दो बेटियां मालिया और साशा ओबामा हैं।
बराक ओबामा वर्ष 2009 से 2017 तक दो कार्यकालों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।
वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्हें वर्ष 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App