VIDEO: गिलगिट-बालटिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
लोगों ने नारेबाजी, पोस्टर और बैनर के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Nov 2017 11:33 AM GMT
पीओके और गिलगिट बाल्टिस्तान में शनिवार को पाकिस्तान के जमकर विरोध हुआ। विरोध के लिए सड़क पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल विरोध का मुख्य कारण अवैध टैक्स था। लोगों ने पोस्टर, बैनर और नारेबाजी करके पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गिलगिट-बालटिस्तान में 30 अक्टूबर को ब्लैक डे मनाया था।
इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव 2017: पाटीदार नेताओं ने कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, लगाया ये आरोप
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने कबालियों का भेष धारण कर अविभाजित जम्मू-कश्मीर पर हमला बोला था।
इसके अलावा गिलगिट-बालटिस्तान में पाकिस्तान से आजादी के लिए अक्सर नारेबाजी होती है।
#WATCH: Massive anti-Pakistan protests across Gilgit Baltistan against illegal taxation #Skardu pic.twitter.com/Zwei7MZaKO
— ANI (@ANI) November 18, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story