7.8 तीव्रता के भूकंप से दहला कैरेबियन आइलैंड, सुनामी की चेतावनी जारी
कैरेबियन आइलैंड में आज भीषण भूकम्प से हड़कम्प मच गया है।इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है

कैरेबियन आइलैंड में आज भीषण भूकम्प से हड़कम्प मच गया है। यूएस जियोलॉजीकल सर्वे के मुताबिक रिएक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है।
Massive 7.8 quake jolts Caribbean Islands
— ANI Digital (@ani_digital) January 10, 2018
Read @ANI story | https://t.co/TdK2z5hZkr pic.twitter.com/Lvop6HSNT2
जमाइका के पश्चिम में स्थित होंडरस तट के करीब यह भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में बताया गया है।
गनीमत है कि भूकम्प से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन आशंका है कि इस तेज भूकंप के बाद कैरेबियन आइलैंड में सुनामी की संभावना बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें - आधार डाटा मामला: पंजाब सरकार ने ट्रिब्यून कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया
नेशनल सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने अनुमान की मुताबिक बताया है कि सुनामी में आने वाली लहरों की ऊंचाई तीन फीट तक हो सकती है। और इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
आशंका है कि सुनामी का सबसे अधिक प्रभाव क्यूबा, होंडरस, जमाइका और मैक्सिको पर पड़ सकता है। अमेरिका के वर्जिन आइलैंड और प्यूर्टो रिको भी सुनामी की चपेट में आ सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App