सेना का दावा, बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत
माली सीमा के पास उत्तरी बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन उत्तरी प्रांतों में छापेमारी की और 146 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Feb 2019 9:14 AM GMT
माली सीमा के पास उत्तरी बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन उत्तरी प्रांतों में छापेमारी की और 146 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
जिहादियों ने माली सीमा के पास येटेंटा प्रांत के केन शहर में हमला किया था। सेना के प्रवक्ता कर्नल लामौसा फोफाना ने एक बयान में कहा, ‘‘केन में रविवार तीन फरवरी की रात से सोमवार चार फरवरी को हुए जिहादी हमले में 14 लोग मारे गए।'
उन्होंने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने केन, बानह और बोम्बोरो में अभियान चलाए। इन तीन इलाकों में हवाई और जमीनी अभियान में 146 आतंकवादी ढेर किए गए।' यहां 2015 से जिहादी हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 300 हो गई है।
हमला मंगलवार को ‘जी5 साहेल शिखर सम्मेलन' की पूर्व संख्या पर यह हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story