गर्मी में ''प्राण सुधा'' है ''नींबू पानी'', इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
अक्सर गर्मीयों के मौसम में हमारी बॉड़ी में डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती हैं लेकिन नींबू पानी उस समस्या को काफी हद तक पूरा करता हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 March 2018 8:34 PM GMT
गर्मी का मौसम राजधानी दिल्ली में दस्तक दे चुका हैं। गर्मी में दिन के समय गर्म हवाएँ चलती हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होती हैं. वे गर्म हवाएँ हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकती है।
'लू' भी एक प्रकार की गर्म हवा हैं जो हमारी सेहत में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दस्तक देती हैं। इस गर्म मौसम में सभी लोग गर्मी से बचने के लिए छाता का उपयोग करते हैं और कई करह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। जैसे खीरे, लौकी, आम का जूस आदि। जिससे उनके शरीर को पानी की कमी महसूस न हों।
जहां दिन का पारा चढ़ने के साथ ही हमारा गला सूखने लगता है। जिसके लिए लोग अक्सर गर्मीयों के मौसम में नींबू का पानी पीते हैं। नींबू पानी से
आपके शरीर में ताकत-जोश और विटामिन-डी भरपूर मिलता हैं। कईयों का मामना है नींबू के पानी को दिन मे पीने के बजाय सुबह ही पीना चाहिए. इसलिए अक्सर लोग इसे सुबह के समय ही पीते है तो कई लोग दिन के समय भी इसका सेवन करते हैं।
गर्मीयों में नींबू पानी काफी फायदेमंद होता हैं। अक्सर गर्मीयों के मौसम में हमारी बॉड़ी में डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती हैं लेकिन नींबू पानी उस समस्या को काफी हद तक पूरा करता हैं। हम आपको बताते हैं कि नींबू पानी का सेवन आपकी बॉड़ी को कैसे तंदरूस्त करता हैं-
- नींबू पानी पूरे शरीर से विषेले पदार्थ को बाहर निकालकर फैंक देता हैं।
- नींबू का पानी बाइल जूस बनाने मे भी मददगार हैं। बाइल जूस पाचन क्रिया को बेहतर करने मे मददगार होता हैं।
- नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता हैं. हमारी त्वचा को और खूबसूरत बनाता हैं जिससे हमारी त्वचा और निखरती हैं।
- जोंड़ों के दर्द वाले मरीज जिनको हमेशा ही जोड़ों के दर्द की परेशानी रहती हैं वे हमेशा नींबू पानी का सेवन करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story