मिस वर्ल्ड 2017: मानुषी छिल्लर से आखिरी राउंड में पूछा ये सवाल, इन 5 ने भी जीता है खिताब
मानुषी छिल्लर को मिलाकर अब तक 6 भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।

चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 कार्यक्रम के दौरान 118 कंटेस्टेंट में से हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में मानुषी ने दुनिया के 108 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया है। भारत को ये कामयाबी 17 साल बाद मिली है। प्रियंका ने 2000 में 'मिस वर्ल्ड' का खिलाब जीता था।
ये भी पढ़ें - भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब
जानकारी के लिए बता दें कि मानुषी ने मैक्सिको की एंड्रिया मेजा को फायनल रन अप में हराया है। वहीं इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड की स्टेफनी हिल दूसरी रनर अप रही हैं।
पूछा ये आखिरी सवाल
मानुषी छिल्लर से आखिरी राउंड में जूरी ने एक सवाल पूछा, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से दिया। मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन में सर्वाधिक वेतन मिलना चाहिए और क्यों?
जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।
हरियाणा से है रिश्ता
मानुषी हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ है और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। अभी मेडिकल स्टूडेंट हैं। मानुषी को मिलाकर अब तक 6 भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।
भारत की सुंदरियां भी बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड
1. रीटा फारिया- 1966
2. एश्वर्या राय- 1994
3. डायना हेडन- 1997
4. युक्ता मुखी- 1999
5. प्रियंका चोपड़ा- 2000
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App