माली / संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर बड़ा हमला, 10 की मौत
उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर हमला कर दिया है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jan 2019 7:47 AM GMT
उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर हमला कर दिया है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि ये सभी लोग शांति मिशन के लिए काम किया करते थे।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला अल्जीरिया बोर्डर के पास बने ओलहॉक बेस पर किया गया है। यूएन बेस में शांति मिशन के तहत 13 हजार लोग काम कर रहे हैं। इस हमले के पीछे आईएस का हाथ बताया जा रहा है।
AFP news agency: Ten peacekeepers killed, 25 injured in Mali attack according to United Nations.
— ANI (@ANI) January 20, 2019
अभी कुछ दिन पहले भी 17 जनवरी को उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। सशस्त्र समूह को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Mali Attack Mali Terror Attac Africa Attack on UN base Terrorist Attack killed in militants 10 Deaths 10 peacekeepers in Mali Attack on UN base peace soldiers death आतंकी हमला शांंतिसैनिक संयुक्त राष्ट्र शिविर पर हमला माली हमला माली आतंकी हमला haribhumi news hairbhoomi hari bhoomi hari bhumi news hari bhumi हरी भूमि हरिभूमि
Next Story