महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ तस्वीर अमेरिका में नीलाम, नीलामी की कीमत कर देगी हैरान
महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली एक दुर्लभ तस्वीर अमेरिका में नीलाम हुई। इस तस्वीर में गांधी मदन मोहन मालवीय के साथ दिख रहें हैं।

महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली एक दुर्लभ तस्वीर अमेरिका में 41,806 डॉलर में नीलाम हुई है। इस तस्वीर में गांधी जी पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ दिख रहें हैं। बोस्टन स्थित आर आर ऑक्शन के मुताबिक इस तस्वीर को लंदन में सितंबर, 1931 में हुई दूसरे गोलमेज सम्मेलन के बाद ली गई थी।
इस दुर्लभ तस्वीर पर फाउंटेन पेन से महात्मा गांधी ने 'एम के गांधी' लिखकर अपना हस्ताक्षर किया है। गांधी ब्रिटेन की ओर से आयोजित दूसरे गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा ले रहें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
वर्ष 1930 से 1932 तक तीन गोलमेज सम्मेलनों का आयोजन हुआ था, जिनका लक्ष्य उस वक्त भारत में हो रहे संवैधानिक सुधारों पर चर्चा करना था। मालवीय औपचारिक रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और गांधी के नेतृत्व में हुए असहयोग आंदोलन में उनकी अहम भूमिका थी।
आर आर ऑक्शन के अनुसार यह तस्वीर उस वक्त की है जब गांधी अपने दायें हाथ के अंगूठे में पीड़ा से गुजर रहे थे। आर आर ऑक्शन के उपाध्यक्ष बॉबी लिविंगस्टन ने कहा, ‘‘ गांधी की स्वहस्ताक्षरित तस्वीर में वह अपने जीवन का कार्य करते प्रतीत हो रहे हैं।' उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्लमार्क्स का एक पत्र 53,509 डॉलर में बिका।
वर्ष1903 में लिखा लियो टॉल्स्टॉय का एक पत्र 21,450 डॉलर में नीलाम हुआ। जबकि प्रख्यात अमेरिकी भौतिक शास्त्री वोल्फगैंग पौली का वर्ष1949 में लिखा एक पत्र14,700 डॉलर में बिका। 17 फरवरी से शुरू हुई‘ फाइन ऑटोग्राफ्स एंड आर्टिफैक्ट्स' नीलामी सात मार्च को सम्पन्न हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App