विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 12 सितंबर को होगी अंतिम सुनवाई
शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 July 2018 3:57 PM GMT
शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई। लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को बड़ी राहत दी है।
London's Westminster court grants bail to Vijay Mallya. Next hearing in the extradition case against Vijay Mallya will be on September 12. pic.twitter.com/HPaFPQIpI7
— ANI (@ANI) July 31, 2018
कोर्ट ने प्रत्यर्पण मामले में विजय माल्या को बेल दे दी है। अब विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। बता दें कि प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट पहुंचे विजय माल्य ने कहा कि मनी लॉडरिंग और पैसे चोरी करने के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
आपको बता दें कि लंदन कोर्ट माल्या के भारत आने पर आज अपना फैसला सुनाया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई और ईडी दोनो की टीमें लंदन पहुंच चुकी हुई हैं।
आपको बता दें कि लंदन की कोर्ट में पिछले साल दिसंबर में विजय माल्या का प्रत्यर्पण का ट्रायल शुरू हुआ था। शराब कारोबारी विजय माल्या मार्च 2016 से देश छोड़कर जा चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story