Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ब्रिटेन: आतंकी हमले की साजिश, लंदन पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

ब्रिटेन की आतंक रोधी पुलिस ने मंगलवार को तड़के कई स्थानों पर छापेमारी करके देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के शक में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

ब्रिटेन: आतंकी हमले की साजिश, लंदन पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
X

ब्रिटेन की आतंक रोधी पुलिस ने मंगलवार को तड़के कई स्थानों पर छापेमारी करके देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के शक में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने शेफील्ड से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जबकि चौथे व्यक्ति को चेस्टरफ़ील्ड से गिरफ्तार किया गया। इस अभियान की अगुवाई नॉर्थ ईस्ट काउंटर टेररिज़म यूनिट ने की है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की उम्र 22,36,41 और 31 वर्ष है। डर्बीशायर के चेस्टरफील्ड के एक घर में एक बम निष्क्रिय दल को बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि मध्य चेस्टरफील्ड को घेर लिया गया है और आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है।

वेस्ट योर्कशायर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि काउंटर टेररिज़म पुलिसिंग नॉर्थ ईस्ट द्वारा की जारी जांच के तहत और खुफिया जानकारी के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

सभी चारों व्यक्तियों को यूके टेररिज़म एक्ट 2000 के तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने, तैयारी करने या भड़काने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट योर्कशायर के एक थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। जिन स्थानों से उन्हें गिरफ्तार किया गया है वहां तलाशी ली जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story