Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लंदन के मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग की अफवाह से भगदड़, पुलिस ने खाली कराए दो स्टेशन

पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए स्टेशन को खाली करा दिया और घेरा बंदी कर दी गई।

लंदन के मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग की अफवाह से भगदड़,  पुलिस ने खाली कराए दो स्टेशन
X

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन में फायरिंग की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। जिस इलाके में फायरिंग की ये घटना हुई वह ब्रिटेन की राजधानी का मुख्य शॉपिंग जिला है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए स्टेशन को खाली करा दिया और घेरा बंदी कर दी गई। हालांकि सघन जांच के बाद लंदन पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। न ही किसी संदिग्ध का पता चला है।

फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर भाग रही एक महिला को जख्मी देखा गया है।

घटनास्थल पर देर रात तक पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बाद में ऑक्सफोर्ड स्टेशन और बॉन्ड स्टेशन को दोबारा खोल दिया गया और ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगी।

लंदन पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम 4.30 बजे ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पर गोलीबारी होने की सूचना मिली थी।

इस अफवाह के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोग हर दिशा में भागते नजर आए। यह इलाका लंदन के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हैं। यहां भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story