लोकसभा चुनाव 2019: रोज-रोज झूठ मत बोलो मोदी जी- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी जी का जलवा अब खत्म हो गया है उनकी सरकार इस चुनाव के बाद चली जाएगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2019 7:39 PM GMT Last Updated On: 3 April 2019 7:39 PM GMT
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी जी का जलवा अब खत्म हो गया है उनकी सरकार इस चुनाव के बाद चली जाएगी। वह सिलीगुड़ी में बोलते हैं कि हमारी सरकार ने गरीबो के लिए कुछ नहीं किया है मै उनसे पूछना चाहती हूं कि आपने गरीबो के लिए क्या किया है। रोज रोज झूठ मत बोलिए।
West Bengal CM Mamata Banerjee on PM Modi: He is an expiry babu. his govt has expired. You(PM) said in Siliguri that we(TMC Govt) did not do anything for poor, what have you done in the last 5 years? Don't speak lies everyday. pic.twitter.com/gdsODzv8r1
— ANI (@ANI) April 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के इस मौसम में आरोप-प्रत्यारोप का जबर्दस्त दौर चल रहा है। सारी बड़ी पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बोलकर जनमत को अपनी तरफ मोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।
1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में मतदान करने वालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार बताया।
उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक हैं। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल के होंगे।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है।
बता दें कि इस साल देशभर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। नतीजे 23 मई 2019 को घोषित होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story