Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

लोकसभा चुनाव 2019: एसडीएम से बदसलूकी मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मिली जमानत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को एसडीएम से बदसलूकी मामले में स्थानीय अदालत से जमानत मिल गयी है। उनपर एसडीएम केके उपाध्याय के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2019: एसडीएम से बदसलूकी मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मिली जमानत
X

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एसडीएम से बदसलूकी मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को स्थानीय अदालत से जमानत मिल गयी है। अश्विनी समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसकी कोर्ट में पेशी हुई थी।

बता दें कि अश्विनी पर काफिले के दौरान एसडीएम केके उपाध्याय के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया था। के के उपाध्याय ने उनके काफिले को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए रोक दिया था। जिसके बाद अश्विनी चौबे भड़क गए और अधिकारी के साथ बदसलूकी करने लगे।

दरअसल 30 मार्च को स्थानीय सांसद आश्विनी कुमार चौबे ने विजय संकल्प रैली निकाली। रैली में गाड़ियों की संख्या अधिक थी जिसकी सूचना अधिकारियों को लगी तो उन्होंने काफिला रुकवा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पूरी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मांगी। अपर मुख्य निर्वाचन ने कहा था कि रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story