लोकसभा चुनाव 2019: 'चौकीदार चोर है' नारे पर राहुल गांधी पर बरसे हिमाचल भाजपा चीफ, बोले- पूरा परिवार जमानत पर
2019 के लोकसभा चुनाव में चौकीदार चोर है का नारा काफी सुर्खियों में है। राहुल गांधी के इस नारे को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गांधी और वाड्रा परिवार जमकर हमला बोला है।

2019 के लोकसभा चुनाव में चौकीदार चोर है का नारा काफी सुर्खियों में है। राहुल गांधी के इस नारे को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गांधी और वाड्रा परिवार जमकर हमला बोला है।
हिमाचल के सलोन में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आपको यही नहीं पता कि आपको बोलना क्या है। मंच के ऊपर से नरेंद्र मोदी को चोर बोल रहे हैं चौकीदार चोर है।
#WATCH Himachal Pradesh BJP chief Satpal Singh Satti speaks in Solan, on Congress President Rahul Gandhi, over his 'Chowkidar chor hai' slogan. (13.04.2019) (Note: Strong language) pic.twitter.com/Kwg3UUbYqL
— ANI (@ANI) April 15, 2019
आगे कहा कि भैया तेरी मां की जमानत हुई है, तेरी अपनी जमानत हुई है, तेरे जीजे की जमानत हुई है, पूरे परिवार की जमानत हुई है, नरेंद्र मोदी की ना तो जमानत हुई है ना ही केस बना है। तू कौन होता है जज की तरह चोर कहने वाला।
आगे उन्होंने चौकीदार चोर है नारे पर सोशल मीडिया पर कमेंट की एक कॉपी पड़ी जिसमें उन्होंन लोगों को कमेंट को मंच पर पड़ा, एएनआई ने यह वीडियो जारी किया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में ही चुनाव संपन्न हो गए हैं। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App