लोकसभा चुनाव 2019 : आज पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ में दो सभाएं
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं भाटापारा और कोरबा में होंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं भाटापारा और कोरबा में होंगी। वहीँ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर
के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभाएं तीसरे चरण में कराने की तैयारी है। इसकी तिथि अभी तय नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के स्टार प्रचारकों की
ही ज्यादा सभाएं हो रही हैं। कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ही सबसे ज्यादा सभाएं ले रहे हैं।
लोकसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने राष्ट्रीय के साथ प्रदेश स्तर के स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है, लेकिन अब तक दोनों पार्टियों के बहुत कम राष्ट्रीय स्तर
के स्टार प्रचारक आए हैं। कांग्रेस से जहां अब तक राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में नवजोत सिंह सिद्धू और मोतीलाल वोरा ही आए हैं, वहीं भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सभा बालोद में हो गई है।
राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में भाजपा ने बाजी मार ली
अब उनकी दो सभाएं 16 अप्रैल को भाटापारा और कोरबा में हो रही हैं। इसी दिन दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी एक सभा
राजनांदगांव लोकसभा के डोंगरगांव में हो चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी सभाएं हो
चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में भाजपा ने बाजी मार ली है।
बघेल-रमन की सभाएं ज्यादा
कांग्रेस के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही काम कर रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू एवं अन्य मंत्री भी
लगातार सभाएं ले रहे हैं। इधर भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ही ज्यादा सभाएं ले रहे हैं।
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की सभाएं हो रही हैं। भाजपा के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रचारकों की सभाएं नहीं हो सकी हैं।
भाजपा के जुड़े लोगों का कहना है कि दूसरे चरण में भी तीन ही सीटें हैं, इसलिए ज्यादा प्रचारक नहीं आ रहे हैं। तीसरे चरण में स्टार प्रचारकों की ज्यादा सभाएं होंगी। कांग्रेस के भी ज्यादा प्रचारक इसी चरण के लिए आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App