नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी
लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल, नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी।

लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन इसके बाद अभी तक कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष पद के नेता का चयन नहीं कर पाई। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान कर सकती है। राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी के नेता नए अध्यक्ष का फैसला जल्द ही किया जाए। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर बातचीत के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं। आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में साफ हो सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा। बता दें कि अध्यक्ष पद की रेस में सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Live Updates
- 10 Aug 2019 4:07 PM GMT
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के लिए पहुंचे।
#Delhi: Rahul Gandhi arrives for Congress Working Committee (CWC) meeting underway at All India Congress Committee (AICC) office. pic.twitter.com/iZU57sxZLn
— ANI (@ANI) August 10, 2019 - 10 Aug 2019 3:35 PM GMT
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय पहुंचीं।
#Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra arrive at All India Congress Committee (AICC) office for Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/iTKsqHtTaP
— ANI (@ANI) August 10, 2019 - 10 Aug 2019 3:19 PM GMT
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कार्यालय में पहुंचे।
- 10 Aug 2019 7:22 AM GMT
अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति को ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन इन पांच भागों में बांटा गया है।
- 10 Aug 2019 7:20 AM GMT
सोनिया राहुल ने चयन प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि कमेटी में हमारा नाम डालना ठीक नहीं है। CWC की बैठक दोबारा होगी।
- 10 Aug 2019 7:18 AM GMT
पार्टी अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया में राहुल गांधी और सोनिया गांधी भाग नहीं लेंगे, दोनों नेताओं ने चुनाव में बाहर रहने का फैसला लिया है।
- 10 Aug 2019 6:44 AM GMT
सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष की रेस में हैं।
- 10 Aug 2019 6:41 AM GMT
अंतरिम अध्यक्ष की रेस में मुकुल वासनिक सबसे आगे हैं। सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों से नेताओं की राय ली जाएगी। बता दें कि अध्यक्ष पद के मश्विरे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
- 10 Aug 2019 6:20 AM GMT
पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नाम की चर्चा की जा रही है।
- 10 Aug 2019 5:53 AM GMT
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।