पाकिस्तानी: आसिम मुनीर बने आईएसआई चीफ, 25 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान की ताकतवर खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख होंगे। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को यह घोषणा की। मुनीर सेना की खुफिया शाखा के प्रमुख भी रह चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान की ताकतवर खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख होंगे। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को यह घोषणा की। मुनीर सेना की खुफिया शाखा के प्रमुख भी रह चुके हैं।
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की अध्यक्षता वाले आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने हाल में उन्हें पदोन्नत कर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार की जगह ली है और वह 25 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें- Breaking News: यूनाइटेड नेशन में अमेरिका की स्थाई राजदूत निक्की हेली ने दिया इस्तीफा
मुख्तार दिसंबर 2016 में आईएसआई के महानिदेशक बने थे। मुनीर को मार्च 2018 में हिलाल ए इम्तियाज सम्मान दिया गया था। सेना ने शीर्ष स्तर पर कई तबादलों की भी घोषणा की।
सेना प्रमुख ने पिछले महीने पांच मेजर जनरलों को अगले रैंक में पदोन्नत किया था। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अदनान को नए वाइस चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश: ग्रेनेड हमले के आरोप में पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक को उम्र कैद
सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी को मंगला कोर के कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे 1 स्ट्राइक कोर के नाम से भी जाना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मजहर को पेशावर कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है।
तीन अन्य अधिकारियों को भी सेना मुख्यालय में स्टाफ रैंक दिया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अजहर सालेह अब्बासी को लॉजिस्टिक्स स्टाफ प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल अजीज को नया सैन्य सचिव तथा लेफ्टिनेंट जनरल वसीम अशरफ को आई जी हथियार के रूप में नियुक्त किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App