सांड के पेट से निकला ये सब, अधिकारी हैरान
सांड का इस्तेमाल जल्लीकट्टू में किया गया था, जिसके बाद से ही उसने खाना-पीना छोड़ दिया था।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 April 2017 1:51 AM GMT
तमिलनाडु के तंजावुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।' यहां के एक पशु अस्पताल में सांड के पेट से जो निकला है, उसे देख डॉक्टर्स भी हैरान हैं।' डॉक्टरों ने बताया कि एक सांड के पेट से 38.4 किलोग्राम प्लास्टिक और एक एलईडी बल्ब निकाला है।
सांड का मालिक उसे इलाज के लिए वेटर्निटी कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के टीचिंग वेटरनली क्लीनिकल कंप्लेक्स (टीवीसीसी) लेकर आया था। दरअसल, इस सांड की हालत काफी दिनों खराब चल रही थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने जब इसका ऑपरेशन किया, तो उसके पेट से ये खतरनाक चीजें निकलीं।
डॉक्टरों ने बताय कि सांड के पेट में काफी तेज दर्द था और बिना ऑपरेशन किये, उसे ठीक करना मुश्किल था। जब हमने इस सांड का ऑपरेशन किया, तो कई चौंकाने वाली चीजें सांड के पेट से निकली इसमें प्लास्टिक और एलईडी बल्ब के आलावा सेफ्टी पिन, नाखून और रस्सी भी मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story