Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कोफी अन्नान के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरुस्कार विजेता कोफी अन्नान ने शनिवार को 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 1997 में संयुक्त राष्ट्र के 17वें महासचिव बने थे और दिसम्बर 2006 तक इस पद रहे।

कोफी अन्नान के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
X

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरुस्कार विजेता कोफी अन्नान ने शनिवार को 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 1997 में संयुक्त राष्ट्र के 17वें महासचिव बने थे और दिसम्बर 2006 तक इस पद रहे।

अन्नान को वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। उन्हें 2001 में शांति के लिए नोबेल पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ेंः-पाकिस्तान आर्मी चीफ ने सिद्धू के कान में कही थी ये बड़ी बात, खुलासे के बाद मची खलबली

काफी लंबे समय से स्विट्जरलैंड के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 18 अगस्त शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया।

अन्नान कोफी का जन्म 8 अप्रैल 1938 को कौम्सी के घाना में हुआ था। उनके पिता प्रांतीय गवर्नर और दादा दो जनजातियों के प्रमुख थे। उनका जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ था। अन्नान कोफी की एक जु़ड़वा बहन एफुआ भी है।

अन्नान को अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच और कई अफ्रीकी भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई कुमासी से की थी। इसके बाद 1961 में मिनेसोटा (अमेरिका) के सेंट पॉल कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। जेनेवा से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में ग्रेजुएशन किया और यूएन में करियर शुरू किया।

अन्नान ने नाइजीरिया की टीटी अलाकीजा से 1965 में शादी रचाई। उनकी एक बेटी एमा और बेटा कोजो हैं। 1970 के दशक में टीटी और कोफी अलग हो गए। 1984 में उन्होंने स्वीडिश वकील नेने लेगरग्रीन से दोबारा शादी कर ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story