इस कारण से कोफी अन्नान बन गए थे विश्व फेम शख्सियत
कोफी अन्नान विश्व पटल पर एक ऐसा नाम जो शांति की आवाज उठाने के लिए प्रसिद्ध थे उनका आज बीमारी के बाद निधन हो गया है।

कोफी अन्नान विश्व पटल पर एक ऐसा नाम जो शांति की आवाज उठाने के लिए प्रसिद्ध थे उनका आज बीमारी के बाद निधन हो गया। कोफी अन्नान की खासियत थी वह अंग्रेजी, फ्रेंच के साथ दो अन्य बोलियां धारा प्रवाह बोलते थे।
लोगों से जुड़ने के कारण वे विश्व में काफी ज्यादा पसंद किये जाने वाले शख्सियत बन गए थे। उन्होंने अंतराष्ट्रीय संबंध में अपनी पढ़ाई की थी। जिसका उन्होंने अपने जीवन में काफी फायदा हुआ।
इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की उम्र में निधन
विश्व स्वास्थ्य संगठन में बजट अधिकारी बन कर अपना कैरियर शुरू करने वाले कोफी अन्नान शांति के क्षेत्र में काफी काम किया। मिस्त्र में शांति अभियान के साथ ही विश्व के काफी क्षेत्र में शांति का पैगाम पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहे।
दुनिया कोने में विकास की किरण पहुंचे और शांति का माहौल बना रहे इसके लिए वह संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में सामंजस्य बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना की।
इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फायरिंग से मची अफरा तफरी
गरीबों और दबे कुचलों की आवाज के लिए वह हर वक्त लड़ते थे। गरीबी के लिए आवाज उठाने वाले कोफी ने 2015 में विश्व से गरीबी को आधा करने का संकल्प भी लिया था। इस कारण कई वित्तीय सुधार के कार्यक्रम लागू किए।
कोफी अन्नान का निधन शनिवार को बीमारी के कारण हुआ है। इसकी जानकारी उनके ट्विटर हैंडल पर उनके परिजनों ने ट्वीट कर दी। इस ट्वीट के बाद ही दुनिया में शांति का दूत सदा सदा के लिए इस दुनिया को छोड़ कर चला गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App