जानिए आबे की भारत यात्रा पर जापानी, चीनी और पाकिस्तानी मीडिया ने क्या कहा
जापानी मीडिया ने लिखा की बुधवार को पीएम मोदी ने आबे को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम दिखाया।

X
अदिति पांडेय, टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Sep 2017 11:48 AM GMT
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहमदाबाद में हुई मुलाकात पर जापानी मीडिया ने भी टिप्पणी की है। जापानी मीडिया 'द जापान टाइम्स' ने लिखा कि एशिया- पेसिफिक रीजन में चीन की बढ़ती हुई गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को समुद्री रक्षा को प्रोत्साहित करने पर बात बैठक करेंगे।
आबे और मोदी के बीच नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण को काबू में करने पर भी बात होगी। जापान टाइम्स ने लिखा की साउथ चाइना सी पर चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच पीएम मोदी और पीएम आबे अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर समुद्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता पर भी बात करेंगे।
दोनों प्रधानमंत्री रक्षा संबंधित द्वीपक्षीय सहयोग और नई तकनीकों पर भी बात करेंगे। जापानी अधिकारियों के मुताबिक जापान भारत के हाई-स्पीड रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ¥190 बिलियन का लोन देगा।
जापानी मीडिया ने लिखा की बुधवार को पीएम मोदी ने आबे को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम दिखाया जो की मोहनदास करमचंद गांधी का घर है। जापान टाइम्स ने लिखा कि गांधी ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए दक्षिण एशियाई देश के आंदोलन के नेता थे।
जापान टाइम्स ने लिखा की गांधी ने 1915 में इस साबरमती आश्रम की स्थापना की थी। इसका उपयोग अनुशासन के लिए और स्वतंत्रता आंदोलन में एक आधार के रूप में भी किया गया था।
पीएम मोदी द्वारा बताए जाने पर आबे ने साबरमती आश्रम के बारे में जाना और गांधी का स्पिनिंग व्हील देखा। आबे ने गांधी की मूर्ती पर फूल भी चढ़ाए। आबे सीदी सइय्यद मस्जिद भी गए जो की भारत में स्थित एक मुस्लिम मस्जिद है।
आबे और मोदी की मुलाकात पर चीन ने लिखा कुछ ऐसा
आबे और मोदी की मुलकात पर चीनी मीडिया 'द ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा कि भारत और जापान की नजदिकियों से चीन को नहीं है कोई खतरा। चीन ने इसपर एक संपादकीय छापी।
पाकिस्तान ने दी ये प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी मीडिया 'द डॉन' ने कहा भारत जापान के साथ मिलकर अपनी पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन शुरू करने जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story