किसान रैली: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत का मोदी सरकार पर हमला, किसानों से की ये बड़ी अपील
दिल्ली के गाजीपुर इलाके में यूपी बोर्डर पर किसान और पुलिस की झड़प के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Oct 2018 12:52 PM GMT
दिल्ली के गाजीपुर इलाके में यूपी बोर्डर पर किसान और पुलिस की झड़प के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा है।
नरेश टिकैत ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि हमें यहां क्यों रोका गया है। हम शांति के साथ रैली कर रहे हैं। हम सभी किसान अपनी रैली को शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से कर रहे हैं।
Why have we been stopped here (at UP-Delhi border)? The rally was proceeding in a disciplined manner. If we don't tell our government about our problems then whom do we tell? Do we go to Pakistan or Bangladesh?: Naresh Tikait, President, Bharatiya Kisan Union pic.twitter.com/J15xmWpZ9G
— ANI (@ANI) October 2, 2018
आगे कहा कि अगर हम अपनी ही चुनी हुई सरकार से अपनी समस्याएं नहीं बताएंगे तो हम किससे बताएंगे। वहीं उन्होंने किसानों से अपील की है कि शांति बनाए रखें।
बता दें 2 अक्टूबर को राजघाट से संसद तक मार्च करने के लिए दिल्ली पहुंच रही किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत देने से पुलिस ने इनकार कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story