रैली के दौरान राहुल ने किया यात्रा का खुलासा, बोले चुनाव के बाद कैलाश मानसरोवर जाऊंगा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे।
पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में राहुल ने हाल ही में अपने विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी की घटना का उल्लेख किया और कहा कि चुनाव पूरा होने के बाद वह इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान है।
ये भी पढ़ेः UP Board result 2018: योगी आदित्यनाथ बोले- मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि ऐसा परिणाम आया
राहुल ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे। हवाई जहाज तेजी से नीचे गिरा। आठ हजार फुट नीचे गिरा। मैंने सोचा, चलो, गाड़ी गई। फिर मेरे दिमाग में आया कि कैलाश मानसरोवर जाना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के चुनाव के बाद मुझे आपसे (कार्यकर्ताओं से) 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए ताकि मैं कैलाश मानसरोवर जा सकूं।’’
ये भी पढ़ेः MP: किसानों की आत्म हत्या पर मंत्री का विवादित बयान, कहा- आत्म हत्या तो सभी करते हैं
#WATCH Congress President Rahul Gandhi says, 'The Chinese are aggressively pursuing militarisation in Doklam. Despite this, all that PM Modi does is hold a "no-agenda" meeting with the Chinese President.' pic.twitter.com/BKDN9eSA0u
— ANI (@ANI) April 29, 2018
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक जाते समय राहुल के विमान में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App