कर्नाटक चुनाव 2018ः एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना, भाजपा को बढ़त
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की तस्वीर पेश करते हुए त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की तस्वीर पेश करते हुए त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।
यद्यपि इसमें भाजपा को बढ़त और जद (एस) के किंगमेकर की भूमिका में उभरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। रिपब्लिक टीवी- जन की बात और एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि भाजपा राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और क्रमश: 104 सीटें और 104-116 सीटें प्राप्त करेगी।
यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनाव 2018: सीएम योगी ने किया दावा, कहा- पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा
दोनों टीवी चैनलों ने राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को क्रमश: 78 सीटें और 83-94 सीटें दी हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) को क्रमश: 37 और 20-29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
राज्य के 224 विधानसभा सीटों में से 222 विधानसभा सीट पर आज मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी। इंडिया टुडे..एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस राज्य में बहुमत में आ सकती है और उसे 106...118 सीटें मिल सकती है।
वहीं भाजपा को 79 से 92 सीटें मिल सकती हैं। इसमें जदएस को 22 से 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है। वहीं एनडीटीवी के पोल के अनुसार भाजपा, कांग्रेस और जदएस को क्रमश: 97, 90 और 31 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है।
यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनाव 2018ः कर्नाटक में हुआ 70 प्रतिशत मतदान, बेंगलुरु में हुई सबसे कम वोटिंग
टाइम्स नाउ..वीएमआर ने संभावना जतायी कि भाजपा 94, कांग्रेस 97 और जदएस 28 सीटें जीत सकती है।
यद्यपि टाइम्स नाऊ..चाणक्य ने भाजपा को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलने और कांग्रेस और जदएस को क्रमश: 73 और 26 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। कांग्रेस ने 2013 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 122 सीटें जीती थीं । भाजपा में टूट हुई थी और उसे मात्र 40 सीटें आयी थीं जबकि जदएस को भी 40 सीटें मिली थीं।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App