कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर पर राहुल गांधी को बताया ''कांग्रेस का बहादुर शाह जफर''
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने आज राहुल गांधी को ‘‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर'''' बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जाएगी।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने आज राहुल गांधी को ‘‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर' बताया और कहा कि उनकी पार्टी मुगल वंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जाएगी। भाजपा ने ट्वीट किया, ‘‘शासन का सिद्धरमैया मॉडल अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन के मंत्र पर आधारित है।'
ट्वीट में कहा गया, ‘‘कांग्रेस के बहादुरशाह जफर , राहुल गांधी को विभाजनों पर उनकी सरकार के प्रदर्शनों को जरूर देखना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि लोग बेसब्री से कर्नाटक में कांग्रेस को क्यों खत्म करना चाहते हैं।'
Sir, youth in Karnataka not just like Rahul Gandhi, they love him
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) April 26, 2018
.
.
.
For his jokes.
Congress's defeat in Karnataka will be the last blow for Rahul Gandhi, the Bahaddur Shah Zafar of Congress. With him will sink the Congress party, like the Mughal dynasty, once and for all. https://t.co/rGh6cXuN8E
कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा, ‘‘कर्नाटक में नौजवान राहुल गांधी को सिर्फ पसंद नहीं करते ... बल्कि उनके चुटकुले के लिए वे उनसे प्यार करते हैं।'
भाजपा ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस की हार, कांग्रेस के बहादुरशाह जफर राहुल गांधी के लिए अंतिम झटका होगा। उनके साथ कांग्रेस पार्टी मुगल वंश की तरह हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App