''सीएम योगी राज्य की देखभाल के बजाय तेलंगाना जा रहे हैं और जहर फैला रहे हैं''
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक चौंकाने वाली स्थिति है कि कैसे एक भीड़ ने अखलाक लिंचिंग केस मामले की जांच कर एक पुलिस अधिकारी को मार डाला।
उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए कहा कि इन लोगों को हाथ में कानून लेने का अधिकार कौन देता है? सीएम योगी आदित्यनाथ अपने राज्य की देखभाल के बजाय तेलंगाना जा रहे हैं और जहर फैला रहे हैं।
Kapil Sibal, Congress : It's a shocking state of affairs how a mob killed a police officer investigating the Akhlaq case. Who gives these people the authority to take law in their hands? Instead of taking care of his state Yogi is going to Telangana & spewing venom. #Bulandshahr pic.twitter.com/ENUCCe5f2g
— ANI (@ANI) December 4, 2018
बता दें कि सोमवार को स्याना में हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसा में एक नागरिक की भी मौत हो गई है।
स्याना पुलिस ने बजरंग दल जिला संयोजक योगेश राज समेत 28 लोगों को नामज़द किया है। इसके आलावा 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Bulandshahr violence Bulandshahr Kapil Sibal Sayana Inspector Subodh Kumar Singh Uttar Pradesh Police CM Yogi Adityanath Bajrang Dal Inspector Subodh Kumar murder Congress Telangana बुलंदशहर हिंसा बुलंदशहर कपिल सिब्बल स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह एसआई सुरेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस सीएम योगी आद�