कैलाश मानसरोवर यात्रा: खराब मौसम के चलते सिमिकोट में फंसे 200 तीर्थयात्री
तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौटते समय भारी बारिश के कारण नेपाल में फंसे करीब 500 तीर्थयात्रियों को निकाल लिया गया है।

तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा में फिर गतिरोध उत्पन्न हो गया है। खराब मौसम की वजह से सिमीकोट में लगभग 200 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। जिनके बारे में भारतीय दूतावास की ओर से बयान आया है।
भारतीय दूतावास ने कहा है कि हम लगातार उनके और उनकी फैमिली के संपर्क में है। हालात काबू में हैं और मौसम साफ होते ही उन तीर्थयात्रियों को रवाना कर दिया जाएगा।
Aware that about 200 pilgrims are stuck in Simikot due to bad weather & we are in continual touch with them and their families. Situation is under control and stranded pilgrims would be evacuated as soon as weather clears: Indian Embassy in Nepal
— ANI (@ANI) August 5, 2018
आपको बता दें कि हिंदू धर्म के लिए खास महत्व रखने वाली मानसरोवर तिब्बत की एक झील है। यह इलाके में 20 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि उत्तर में कैलाश पर्वत और पश्चिम में राक्षसताल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App