Kabaddi Masters Dubai 2018: भारत ने पाकिस्तान को 36-20 से हराया
कबड्डी मास्टर दुबई 2018 के प्रबल दावेदार भारत ने यहां शुरूआती कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर शानदार आगाज किया।

कबड्डी मास्टर दुबई 2018 के प्रबल दावेदार भारत ने यहां शुरूआती कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर शानदार आगाज किया।
भारतीय कप्तान अजय ठाकुर की बदौलत भारत ने ब्रेक तक 22-9 से बढ़त बना ली थी और इसके बाद उसने मुड़कर नहीं देखा। ठाकुर ने 15 रेड अंक बनाये और वह टैकल करने में भी इतने ही मजबूत रहे जिससे टीम ने 12 और अंक जुटाये। भारत ने हाफ टाइम तक 13 अंक की बढ़त बना ली थी।
ठाकुर को पूरा श्रेय देते हुए भारतीय कोच श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, उसने उनके दोनों कार्नर पर कब्जा किया और उनके डिफेंस को तोड़ दिया। पाकिस्तानी टीम कहीं भी भारत के खिलाफ लय में नहीं दिखी और उनके कोच नबील अहमद ने वीजा परेशानियों के कारण टीम के देरी से आने की बात कही।
उन्होंने कहा हम आज यहां सुबह सात बजे पहुंचे और अभ्यास करने का हमें जरा भी समय नहीं मिला। हमें आगामी मैचों में सुधार की उम्मीद है। (इनपुट भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App