Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत जापान के बीच बड़ा समझौता, मिलेंगे कई लाख रोजगार

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज जापान की राजधानी टोक्यो की यात्रा पर है।

भारत जापान के बीच बड़ा समझौता, मिलेंगे कई लाख रोजगार
X

भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग से लेकर तकनीकी क्षेत्र में भी द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने में दिलो जान से लगा हुआ हैं। भारत अपने युवा वर्ग के लिए बेरोजगारी की गम्भीर समस्या को दूर करने के लिए जापान से हाथ मिला रहा हैं।

बता दें कि केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज जापान की राजधानी टोक्यो की यात्रा पर है। इस दौरान भारत और जापान ने तकनीकी अंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सहयोग का ज्ञापन समाप्त कर लिया हैं।

टीआईटीपी पर एमओसी कौशल विकास के क्षेत्र में भारत और जापान के द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की उम्मीद जताई जा रही हैं अगर समझौते पर दोनों देश सहमत हो जाते हैं तो भारत के कई लाख युवा जापान जा कर तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करेंगे और देश-विदेश में रोजगार के अवसर उत्पन्न करेंगे। इतना ही नहीं जापान की दिग्गज आईटी कंपनियों में काम का सपना सजोय भारतीय अब काम कर सकेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story