JNU छेड़छाड़ मामला: प्रोफेसर के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |17 March 2018 12:39 PM
छात्रों का कहना है कि घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। छात्र तभी से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्दालय(JNU ) में छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है। छात्र जेएनयू के एक प्रोफेसर पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। छात्रो का आरोप है कि प्रोफेसर ने क्लास में एक स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत की थी।
जिसे लेकर छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। छात्रों का कहना है कि घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। छात्र तभी से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।
ये भी पढ़ेःमूर्ति विवाद: अब पंडित नेहरू की मूर्ति पर बवाल, अज्ञात लोगों ने मर्ति पर फेंकी काली स्याही
जाने क्या है मामला
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में जीवन विज्ञान संस्थान के एक प्रोफेसर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। इतना ही प्रोफेसर छात्राओं का शोषण भी करता था। जिसके बाद जेएनयू की 7 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का मामला बसंत कुंज थाने में दर्ज कराया था।
प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि जेएनयू की छात्राओं के एक ग्रुप ने बीते गुरुवार को एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए था। यह प्रोफेसर विश्वविद्यालय प्रशासन की अनिवार्य उपस्थिति पहल के कड़े समर्थक हैं।
प्रोफेसर ने आरोपों पर दी सफाई
हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने कहा कि मेरे खिलाफ आरोप लगाने वाली कुछ लड़कियों को लैब में अनियमित उपस्थिति के संबंध में 27 फरवरी को मेरी तरफ से ईमेल मिला था। इसलिए वे मुझे निशाना बना रही हैं।
छात्राओं ने लगाया आरोप
वहीं दूसरी तरफ छात्राओँ ने कहा कि प्रोफेसर अक्सर यौन प्रवृत्ति वाली टिप्पणियां करते हैं और लगभग हर लड़की की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते हैं। अगर कोई इसके खिलाफ बोलता है तो प्रोफेसर उससे नाराज हो जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS