बिहारः पूर्व सीएम जीतन मांझी का नाती शराब के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने 12 शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का नाती (बेटी का पुत्र) विक्की कुमार और उसके एक दोस्त को गया पुलिस ने शराब पीने और शराब रखने के आरोप में शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्की को डोभी के कोथवारा क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह झारखंड की ओर से अपने एक दोस्त के साथ अपने वाहन से गया जिले की ओर आ रहा था। गया जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके वाहन से 12 शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने इस विषय पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। मांझी शराबबंदी को विफल बताते रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में इसी वर्ष अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Jitan Ram Manjhi's grandson Vikki Manjhi arrested by Bihar police near Kotwara village for possession of liquor.
— ANI (@ANI_news) October 14, 2016
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्की को डोभी के कोथवारा क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह झारखंड की ओर से अपने एक दोस्त के साथ अपने वाहन से गया जिले की ओर आ रहा था। गया जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके वाहन से 12 शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने इस विषय पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। मांझी शराबबंदी को विफल बताते रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में इसी वर्ष अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story