जापान: 200 साल पुरानी प्रथा, 2019 में सम्राट अकिहितो छोड़ेंगे गद्दी
जापान के सम्राट अकिहितो के गद्दी छोड़ने के अगले दिन 57 वर्षीय बेटा संभालेगा विरासत।

आने वाले 30 अप्रैल, 2019 को जापान के सम्राट अकिहितो अपनी गद्दी छोड़ देंगे। जापान के शाही परिवार में दो से अधिक सदियों में यह पहली सेवानिवृत्ति होगी। इसे विश्व के सबसे पुराने शाही परिवारों में से एक माना जाता है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस संबंध में घोषणा करते हुए आज बताया कि स्वास्थ्य कारणों से 83 वर्षीय लोकप्रिय सम्राट के पद त्याग करने की तिथि पर निर्णय लेने के लिए शाही परिषद की एक विशेष बैठक में 'बिना किसी बाधा के लिए गए इस निर्णय' से वह 'बेहद प्रभावित' हैं।
आबे ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रयास करेगी कि जापान के लोग सम्राट के गद्दी त्यागने और शहजादे के सिंहासन संभालने का जश्न मना सकें।
अकिहितो के सबसे बड़े बेटे 57 वर्षीय शहजादे नारुहितो अकिहितो के गद्दी छोड़ने के अगले दिन 'क्रिसैंथमम थ्रोन' पर आसीन होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App