इतने घंटे इस महिला पत्रकार ने किया काम, चली गई जान
ओवरटाइम करने के चलते जापान में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई है।

ओवरटाइम करने के चलते जापान में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई है। इस महिला पत्रकार का नाम मिवा सादों था, जो एक पॉलिटिकल रिपोर्टर थी। मिवा के मौत 2013 में हार्ट अटैक के कारण हुई थी लेकिन इस हफ्ते ही उनकी कंपनी ने उनके केस को सार्वजनिक किया है।
जापान नेशनल हेल्थ सर्विस की ओर से जांच कर रहे अधिकारियों ने इस महिला पत्रकार की मौत के पीछे की वजह ओवरटाइम को बताया था।
इसे भी पढ़ें- यहां नशे में धुत लड़के-लड़कियां सड़कों पर करते हैं ऐसी हरकतें
एक महीने ली बस 2 छुट्टी
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 31 वर्षीय मिवा की मौत ओवरटाइम करने के चलते हुई है। मिवा ने एक महीने में सिर्फ दो दिन की छुट्टी ली थी और 159 घंटे तक ओवरटाइम किया था।
जापान के नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के लिए टोक्यो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट को कवर करने वाली इस महिला पत्रकार की मौत स्थानीय चुनाव की रिपोर्टिंग के 3 दिन बाद हुई थी।
इसे भी पढ़ें- अगर करना है टॉयलट पेपर इस्तेमाल, तो पहले कराइए फेस स्कैन!
पहले भी हो चुकी है एक मौत
मिवा ने 159 घंटे ओवरटाइम किया जिसके चलते हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हो गई। जापान में पहले भी एक व्यक्ति की ओवरटाइम करने के चलते मृत्यु हुई थी। जिसके बाद जापान में वर्क कल्चर को बदलने के लिए कर्मचारियों द्वारा मांग की गई थी।
ओवरटाइम से जान का खतरा- सर्वे
एक सर्वे के अनुसार, जापान में बीस प्रतिशत वर्कफोर्स पर ओवरटाइम के चलते मौत का खतरा है क्योंकि यहां के लोग महीने में 80 घंटे से ज्यादा ओवरटाइम करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App