जापान में पीएम मोदी के दोस्त शिंजो आबे की भारी बहुमत से जीत, इतनी सीटों से जीते
जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक बार फिर शानदार जीत कर सत्ता में वापसी की है।

जापान के मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक बार फिर शानदार जीत कर सत्ता में वापसी की है। आबे की जीत के बाद भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों से बधाईयां दी जा रही हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर शिंजो आबे को जीत पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
Heartiest greetings to my dear friend @AbeShinzo on his big election win. Look forward to further strengthen India-Japan relations with him.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2017
बता दें कि जापान के आम चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एबी कीएलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है। जापान में दो तिहाई का मतलब 310 सीटें जीतने से हैं।
ये भी पढ़ें - ISIS में पहुंचा भारतीय डॉक्टर, ब्रिगेड में नौजवानों की भर्ती का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 28 सितंबर 2017 को आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। चुनाव में वह टोक्यो की लोकप्रिय गवर्नर से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं।
भारत और जापान के बीच मजबूत होंगे रिश्ते
जापान भारत के साथ संबंधों को तरजीह देता है। उनके कार्यकाल में भारत और जापान का संबंध मजबूत हुआ है। उनके फिर से सत्ता में आने पर इसमें और मजबूती आएगी।
जापान आर्थिक और परमाणु क्षेत्र में भारत का प्रमुख सहयोगी है। उसके सहयोग से भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना शुरू की गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एबी ने इस परियोजना की नींव रखी थी।
वहीं दूसरी तरफ जापान और अमेरिका एक साथ काम करने के लिए तैयार हो चुके हैं। ऐसे में अब उत्तर कोरिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App