जापान: बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 199 के पार, हाई अलर्ट हुआ जारी
जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंच गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंच गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।
सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। योशिहिदे सूगा ने बताया कि जापान में पिछले तीन दशक में मौसम से जुड़ी सबसे बड़ी आपदा के बाद खोज अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कल सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक क्षेत्र का दौरा किया था और उनका अन्य क्षेत्रों में भी जाने का कार्यक्रम है। भीषण आपदा को देखते हुए आबे ने अपनी विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं।
बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 10 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं और सब राहत शिविरों में रह रहे हैं। आबे ने सुबह एक बैठक में कहा कि लोगों को ज्यादा दिन तक शिविरों में नहीं रहना पड़े इसके लिए जो कर सकते हैं सब करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App