जम्मू-कश्मीर में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, डिप्टी सीएम ने दिया इस्तीफा, ये संभालेंगे पदभार
निर्मल सिंह का यह इस्तीफा कैबिनेट के फेरबदल से ठीक पहले आया। सोमवार को ही कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होगा। सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को राज्यपाल राजभवन के बजाए कन्वेंशन सेंटर में शपथ दिलाएंगी।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह विधान सभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता को नए उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया है वह सोमवार दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
निर्मल सिंह का यह इस्तीफा कैबिनेट के फेरबदल से ठीक पहले आया। सोमवार को ही कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होगा। सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को राज्यपाल राजभवन के बजाए कन्वेंशन सेंटर में शपथ दिलाएंगी।
#JammuAndKashmir Deputy Chief Minister Nirmal Singh resigns pic.twitter.com/uMFj2kkVny
— ANI (@ANI) April 29, 2018
संघ के करीबी हैं गुप्ता
कविंदर गुप्ता को संघ का करीबी माना जाता है। फिलहाल कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अघ्यक्ष हैं। राज्य में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन की सरकार है।
आज होगा बड़ा फेरबदल
सूत्रों के मुताबिक निर्मल सिंह को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा महबूबा मुफ्ती के मंत्रिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, शक्ति परिहार, राजीव जसरोतिया, मन्याल और रविंदर रैना को शामिल किए जाने की चर्चा है।
विश्वास कायम रखूंगा : गुप्ता
सूबे के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के ऐलान के बाद कविंदर गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है मैं उसे कायम रखने की पूरी कोशिश करूंगा। जो कठुआ में कांड हुआ है, उसमें न्याय दिलाने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा, 'हम पूरे जम्मू, कश्मीर और लद्दाख रीजन को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और सबके बराबर विकास के लिए काम करेंगे.' जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के मसले से जुड़े सवाल पर कविंदर गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय का जो भी कदम होगा, हम उसे आगे लेकर जाएंगे।
Kavinder Gupta to be the new Deputy Chief Minister of #JammuAndKashmir pic.twitter.com/TnIe4FygAN
— ANI (@ANI) April 29, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App