Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के इन 5 विवादित बयानों से बौखलाया अमेरिका

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है।

लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के इन 5 विवादित बयानों से बौखलाया अमेरिका
X

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने कहा कि हाफिज 2008 मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड था। जिसने अमेरिकीयों समेत कई लोगों की जान ली है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने आधार को लेकर याचिकाकर्ता से पूछा, सरकार को अपनी पर्सनल जानकारी देने में क्या एतराज

आखिर किस वजह से अमेरिका पाकिस्तान के इस आतंकवादी को लेकर सख्त नजर आ रहा है आइए नजर डालते है हाफिज सईद के 5 विवादित बयानों पर, जिसके बाद अमेरिका बौखला गया था।

1. नजरबंदी से कुछ घंटे पहले सईद ने कहा था कि अगर ‘दबाए हुए कश्मीरियों’ की आवाज उठाने के लिए उसके संगठन पर किसी तरह का अंकुश लगाया जाता है तो उसे कोई परवाह नहीं है।

ये भी पढ़ें- डोकलाम विवाद: भारत चीन बॉर्डर पर सैटेलाइट इमेज में दिखे 7 हैलीपैड और गोला-बारूद का जखीरा

2. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने अमेरिका के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि वह एटम बम का प्रयोग जिहाद के लिए करें। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि उसने गत 15 वर्षों में 33 अरब डालर की सहायता के बदले अमेरिका को ‘झूठ और धोखे’ के सिवा कुछ भी नहीं दिया है।

3. नजरबंदी के बाद उसने जम्मू एवं कश्मीर की आजादी के लिए जिहाद जारी रखने का संकल्प लिया है। हाफिज सईद ने अपने समर्थकों से कहा कि जिस तरह से मैं आज आजाद हुआ हूं, कश्मीर भी एक दिन आजाद होगा।

4. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने जीओ टीवी को दिए इंटरव्यू में हाफिज सईद का पक्ष लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान में कोई केस हाफिज सईद साहब के खिलाफ नहीं है। जिसके बाद अमेरिका बौखला गया और उसने हाफिज को 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड बताया।

5. हाफिज सईद ने पाक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारी सरकार पाकिस्तान में इस्लामिक रूल (शरीयत कानून) लागू नहीं कर पाई। साथ ही सईद ने इजराइल और अमेरिका पर पाकिस्तान को तबाह करने की साजिश करने का भी आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- GST काउंसिल ने ई-वे बिल पर लगाई मुहर, आम आदमी को होंगे ये फायदे, इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा समेत 72 संगठनों को प्रतिबंधित समूहों की सूची में डाल रखा है। बता दें कि सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित कर रखा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story