जैन मुनि तरुण सागर के विवादित बयान: संसद में बैठे हैं बड़े चोर, मुसलमान और लव जिहाद...
जैन मुनि तरुण सागर का शनिवार की सुबह तीन बजे निधन हो गया। मध्यप्रदेश में जन्में और छत्तीसगढ़ से अपनी शिक्षा लेकर अपने जीवन की शुरुआत की थी। उनके निधन के बाद पीएम मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। जैन मुनि अपने कड़वे वचन के लिए जाने जाते थे। आइए जानते हैं उनके 10 ऐसे ही बयान...

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Sep 2018 11:59 AM GMT Last Updated On: 1 Sep 2018 11:59 AM GMT
1. झूठे प्यार के नाम पर हिंदू लड़कियों को मुस्लमान बनाया जा रहा है। लव जिहाद को नहीं रोका गया तो भारत पाकिस्तान बन जायेगा।
2. मुस्लमानों की बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा है।
3. दुष्कर्मी बाबाओं के खिलाफ जनता से की थी खड़े होने की अपील।
4. तीन तलाक के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की सलाह देते हुए नेताओं और मुस्लिम संगठनों को घेरा था।
5. जितने आतंकवादी पाकिस्तान में नहीं है उससे ज्यादा गद्दार हमारे देश में हैं।
6. देश के आंतरिक आतंकवाद खत्म करने के लिए गद्दार को चिह्नित करना होगा।
7. देश में छोटी-छोटी चोरियां करने वाले जेल में हैं और बड़ी चोरी करने वाले लोकसभा और विधानसभा में बैठे हैं।
8. नेता अगर सुधर जाएं तो देश की जनता भी सुधर जायेगी।
9. देश के आरक्षण पर भी इन्होंने अपनी राय रखी थी और कहा था कि आरक्षण योग्यता के आधार पर देना चाहिए।
10. आरक्षण के लिए आंदोलन ठीक नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story