Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीएम चंद्रबाबू नायडू को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए: जगनमोहन रेड्डी

विवादित बयान के लिए जगनमोहन रेड्डी को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए: जगनमोहन रेड्डी
X

जगनमोहन रेड्डी, युवराज श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता ने आंध्र प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू के विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, उनके जैसे लोगों को सार्वजनिक रूप से गोली मारनी चाहिए।

रेड्डी के खिलाफ एक शिकायत पहले ही दर्ज की गई है। विवादित बयान के लिए जगनमोहन रेड्डी को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

रेड्डी शुक्रवार को कुरनूल जिले के नंदयाल गांव में उपचुनाव के लिए चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान रेड्डी ने नायडू पर उनकी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार को बड़गला कर अपने पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया है।

चंद्रबाबू नायडू पर किए गए इस विवादित बयान को लेकर वहां के एक कुरनूल जिला परिषद के चेयरपर्सन और वरिष्ठ टीडीपी नेता राजशेखर नेता ने रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज़ कराया है।

वहीं दूसरे टीडीपी नेता सीएम रमेश ने रेड्डी को 'अपराधी' बताते हुए कहा की टीडीपी विकास चाहती है जबकि वो लोगों को मारकर उसका पैसा हथियाना चाहता हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story