ट्रंप की बेटी इवांका से सीखें ये 4 खास बातें, बदल जाएगी जिंदगी
इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की एडवाइजर हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Nov 2017 1:04 PM GMT
इवांका के बारे में बहुत सी बातें हैं वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जितना खुलकर बोलती हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में छुपाने की कोशिश करती हैं। इवांका. डोनाल्ड ट्रंप की एडवाइजर हैं और बिजनेस को लेकर उनकी जानकारी बहुत मजबूत है।
अगर आप भी इवांका ट्रंप की ये चार खूबियां अपनाएंगे तो सफलता के शिखर को हासिल कर सकते हैं।
1. काम को हल्के में न लें- इवांका जितनी ही आलीशान और आराम वाली जिंदगी जीती हैं उतना ही वो अपने काम को लेकर गंभीर हैं और कभी भी अपने काम में देरी नहीं करती हैं।
2. बदलाव लाते रहे, एक ही काम में न लगे रहें- ट्रंप की शहजादी का मानना है कि बदलाव जरूरी है और वक्त के हिसाब से बदलाव आवश्यक है। इवांका ने अपनी जिंदगी में खुद बहुत से अलग-अलग काम किए हैं।
3. अपने काम की समझ रखें- इवांका का मनना है कि आप कोई भी काम कर रहे हों चाहे बिजनेस हो या फिर कुछ भी उसकी आपको पूरी समझ होनी चाहिए। आप अपने काम में एक्सपर्ट होने चाहिए। बेमन के और बिना जानकारी के कोई काम न करें।
4. अपने आप को समझें और कमियों को दूर करें- इवांका का मानना है कि इंसान को अपनी परख होनी चाहिए। अपने अंदर खामियों को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story