ये शख्स दोस्ती के बदले देता था HIV, इतनी लड़कियों को कर चुका है बर्बाद
इटली में एक युवक द्वारा 30 से ज्यादा लड़कियों को एड्स से पीड़ित करने का दोषी पाया गया है।

इटली में एक युवक द्वारा 30 से ज्यादा लड़कियों को एड्स से पीड़ित करने का दोषी पाया गया है। जिसके लिए इटली की कोर्ट ने आरोपी को 24 साल की सजा सुनाई है।
इसे भी पढ़ें- इस महिला ने 4 दिन में बनाए 100 पुरुषों से संबंध, ये थी मजबूरी
ऐसे फंसाता था जाल में
33 वर्षीय वेलेंटीनो टालूटो पेशे से अकाउंटेंट है। वेलेंटीनो सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से देस्ती कर उनसे संबंध बनाता था। आरोपी ने किसी भी महिला से संबंध बनाने से पहले यह नहीं बताया कि वह एचआईवी पीड़ित है। आरोपी को पुलिस ने 2015 में गिरफ्तार किया था।
इतनी महिलाओं से बनाएं संबंध
पुलिस के मुताबिक, वेलेंटीनो ने 53 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसमें से 32 महिलाएं एड्स से पीडि़त हो गईं। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी ने अपने किए पर अफसोस जताया है।
इसे भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे बदनाम म्यूजिक कॉन्सर्ट
प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में वेलेंटीनो को उम्रकैद की सजा की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर 24 साल की सजा सुनाई। कई महिलाओं को खुद के HIV से पीडि़त होने की बात तब पता चली जब उन्हें वेलेंटीनों के गिरफ्तारी और सजा की खबर मिली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App