नेतन्याहू के दौरे से भारत को होंगे बड़े फायदे, मिलेंगे ये तोहफे
नेतन्याहू के इस दौरे पर 72 मिलियन डॉलर के 131 बराक मिसाइल खरीद के सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Jan 2018 1:01 PM GMT Last Updated On: 14 Jan 2018 1:01 PM GMT
भारत और इजरायल के संबंधों को और गहरा करने आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू हिंदुस्तान आ रहे हैं। नेतन्याहू 6 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। वो दिल्ली के अलावा अहमदाबाद, मुंबई और आगरा भी जाएंगे।
नेतन्याहू की यात्रा के दैरान इजरायल और भारत के बीच रक्षा, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा के साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
बेंजामिन नेतन्याहू 14 साल बाद भारत की धरती पर कदम रखेंगे। बता दें को वो भारत के लिए कई तोहफे भी लेकर आ रहे हैं। नेतन्याहू अपने साथ कई नामचीन कंपनियों के 130 दिग्गजों का प्रतिनिधिमंडल भी लाएं हैं।
होंगे ये सौदे-
नेतन्याहू के इस दौरे पर 72 मिलियन डॉलर के 131 बराक मिसाइल खरीद के सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मोदी के इजरायल दौरे में हुए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के सौदे के रद्द होने के बाद फिर उस डील पर पुनर्विचार हो सकता है।
तेल, गैस, ऊर्जा, नवीनीकरण ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर होंगे।
कृषि क्षेत्र से जुड़े 130 दिग्गज कारोबारियों के साथ भी कई अहम समझौते होने की उम्मीद है।
नेतन्याहू के साथ आ रहे साइबर दिग्गजों से समझौतों की उम्मीद है।
जल समस्या के निवारण के लिए नेतन्याहू पीएम मोदी को एक खास मशीन भी देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story